संचालनालय, कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें कर्मचारी राज्य
बीमा
अधिनियम 1948 के अन्तर्गत अधिसूचित केन्द्रों पर कार्यरत तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना
के तहत बीमित व्यक्तियों और उनके परिवारों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कर्मचारी
राज्य बीमा सेवायें संचालित है। प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा योजना प्रथमतः जनवरी,
1955, में मध्य भारत क्षेत्र के मुख्य औद्योगिक केन्द्रों - इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर,
तथा रतलाम, के लिये प्रारंभ की गयी थी। औद्योगिक केन्द्रों के विस्तार के साथ-साथ कर्मचारी
राज्य बीमा योजना का भी विस्तार होता गया। वर्तमान में प्रदेश के 20 जिलों में इस योजना
के तहत सेवायें उपलब्ध कराई जा रही हैं।..

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल
श्रमायुक्त संगठन मध्य प्रदेश औद्योगिक संबंध अधिनियम, 1960, की धारा 3 और 6 में प्रावधान
है कि राज्य शासन प्रदेश के लिये एक श्रमायुक्त नियुक्त करेगा तथा उनकी सहायता के लिए
आवश्यक संख्या में अपर श्रमायुक्त, उप श्रमायुक्त, सहायक श्रमायुक्त, श्रम पदाधिकारी,
आदि नियुक्त करेगा। तद्नुसार प्रदेश में श्रमायुक्त संगठन कार्यरत है। राज्य शासन ने
श्रमायुक्त को उक्त अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत ‘‘मुख्य संराधक’’ भी नियुक्त किया
है। श्रमायुक्त संगठन का मुख्यालय इंदौर में है..

श्रमायुक्त संगठन
मध्य प्रदेश औद्योगिक संबंध अधिनियम, 1960, की धारा 3 और 6 में प्रावधान है कि राज्य
शासन प्रदेश के लिये एक श्रमायुक्त नियुक्त करेगा तथा उनकी सहायता के लिए आवश्यक संख्या
में अपर श्रमायुक्त, उप श्रमायुक्त, सहायक श्रमायुक्त, श्रम पदाधिकारी, आदि नियुक्त
करेगा। तद्नुसार प्रदेश में श्रमायुक्त संगठन कार्यरत है। राज्य शासन ने श्रमायुक्त
को उक्त अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत ‘‘मुख्य संराधक’’ भी नियुक्त किया है। श्रमायुक्त
संगठन का मुख्यालय इंदौर में है..

मध्यप्रदेश
स्लेट पेंसिल कर्मकार कल्याण मंडल
राज्य के मंदसौर जिले में स्थित स्लेट पेंसिल कारखानों में कार्यरत श्रमिकों को विषम
परिस्थितियों में काम करना पडता है और उन्हें सिलिकोसिस बीमारी होने की संभावना रहती
है। स्लेट पेंसिल श्रमिकों के कल्याणार्थ मध्यप्रदेश स्लेट पेंसिल कर्मकार कल्याण निधि
अधिनियम, 1982, के अंतर्गत स्लेट पेंसिल उद्योग में कार्यरत श्रमिकों के लिये एक कल्याण
निधि की स्थापना की गई है। मण्डल स्लेट पेंसिल श्रमिकों के कल्याणकारी विभिन्न गतिविधियां
संचालित करता है।..
